- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Action Should Be Taken On The Mischievous Elements Who Take Off The Caps Of Hindu Youth Nanda
हिंदू युवकों की टोपियां उतारने वाले शरारती तत्वों पर हो कार्रवाई : नंदा
बीते दिनों आनंदपुर साहिब में कुछ युवकों द्वारा हिंदू भाईचारे से जुड़े युवाअों की जबरन टोपियां उतार कर दस्तार सजाने को कहा गया था, जिस पर सनातन संगठनों ने रोष जताया है। श्री आनंदपुर साहिब में शिवसेना नेता नितिन नंदा ने कहा कि हिंदू-सिख भाईचारे को खत्म करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। उन्होंने कहा कि खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में सिख धर्म के अलावा हिंदू भाईचारे से जुड़े लोग श्रद्धापूर्वक नतमस्तक होने तथा होला मोहल्ला में हिस्सा लेने आते हैं। इस बार मेले में निहंग सिंहों के रूप में कुछ शरारती तत्वों ने टोपी पहने युवकों को डरा धमका कर टोपियां उतारनी शुरू कर दी। शिवसेना ने रोष प्रकट करते हुए उन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।