सदस्यता अभियान के तहत जोड़े 200 सदस्य
आम आदमी पार्टी नंगल द्वारा पंजाब में आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने के लिए अपना मिस्ड कॉल अभियान शुरू किया गया। श्री आनंदपुर साहिब विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज संजीव राणा की अध्यक्षता में शुरू किए गए अभियान के तहत नंगल में शिवालिक एवेन्यू फेस वन बी में मिस कॉल अभियान शुरू किया गया और लोगों को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनने के लिए जानकारी दी गई। सतीश चोपड़ा ने बताया की कोई भी 9871010101 पर मिस कॉल देकर आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। उन्होंने बताया कि अभियान में रविवार को 200 नए सदस्य जोड़े गए। इस अवसर पर जसवंत सिंह, जगविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, पूजा ठाकुर, अनिकेत वर्मा, प्रेम सागर, ज्ञान चंद, कमल कुमार भी उपस्थित थे।