डॉ. सुमक्ष केयर रिसर्च अवॉर्ड से सम्मानित
डायरेक्टर ऑफ आयुर्वेदा महाराष्ट्र डॉ. कुलदीप राज कोहली की ओर से भारद्वाज अस्पताल के डॉ. सुमक्ष भारद्वाज को केयर रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. सुमक्ष को यह अवार्ड भगंदर रोग और पाइल्स रोग के इनवेटिव इलाज के लिए आयुर्वेदा इंस्टीट्यूट द्वारा मुंबई में दिया गया। गौरतलब है कि भारद्वाज अस्पताल में बवासीर और अन्य गुद विकारों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। इसी के साथ डॉ. सुमक्ष ने बताया कि भगंदर एक ऐसा रोग है अगर इसका समय पर उपचार ना करवाया जाए तो यह कैंसर का रूप धारण कर लेता है।
उन्होंने बताया कि नॉवेल एनएसबीकेटी एक माडर्न और आयुर्वेदिक तरीके है। जिससे किए ऑपरेशन के बाद रोग के फिर से होने की संभावना बहुत कम रह जाती है। उन्होंने बताया कि एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देश में 40 फीसदी लोग बवासीर की बीमारी से पीडित हैं और पीडितों में अधिक संख्या 28 साल के युवा लोगों की है। रोग का मुख्य कारण फास्ट फूड का अधिक सेवन, मांस का अधिक इस्तेमाल या कब्ज होना है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में यह तकनीक केवल उनके अस्पताल में है और बहुत से मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है।