भाजपा पार्टी के बाॅडी सेल अध्यक्ष ने दुकानदारों से की मुलाकात
चंडीगढ़- लुधियाना हाईवे पर बन रहे रेलवे अंडरब्रिज से बस स्टैंड के सभी दुकानदार रोजगार ठप हो जाने की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होने से पहले भी उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी को इस परेशानी के बारे में अवगत करवाया गया था। सूत्रों की माने तो अंडरब्रिज का निर्माण पहले से बने नक्शे के आधार पर ही किया जा रहा है। इसी बात को लेकर भाजपा पार्टी के जिला लोकल बॉडी सेल के अध्यक्ष संजीव सूद के द्वारा मुलाकात की गई। उन्होंने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से अपील की कि रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण के दौरान दुकानदारों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए। ताकि उनका कारोबार प्रभावित न हो सके। इस मौके कृष्ण लाल मेहता, जगदीप सूद, प्रवीन कुमार, प्यारा लाल, विनोद कुमार आदि दुकानदार उपस्थित थे।