- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Compatibility Check Being Done At Medical Check Posts
मेडिकल चेक पोस्टों पर की जा रही संगत की जांच
होला महल्ले मौके आनंदपुर साहिब में पहुंच रहे लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं को प्रशासन ने हर प्रकार की सेहत तथा सुरक्षा देने के लिए प्रबंध किए हैं। हिमाचल प्रदेश के उना व नंगल से होला महल्ले मौके यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुख्य मार्ग चंडेसर में लगाए मेडिकल चैकअप पोस्ट पर तैनात हरबंस सिंह उप मंडल मैजिस्ट्रेट गढ़शंकर, उप मंडल मैजिस्ट्रेट मोरिंडा हरबंस सिंह ने बताया कि इस नाके पर तैनात सिविल व पुलिस के अधिकारियों के अलावा तैनात माहिर डाक्टरों की टीम द्वारा लोंगों की सेहत तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां भारी तदाद में वाहनों की चैकिंगें की जा रही हैं।वहीं श्रद्धालूओं को माहिर डाक्टरों द्वारा थर्मल स्कैनिंग करने के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए विभिन्न प्रचार साधनों द्वारा भी प्रेरित किया जा रहा है।