पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Council39s 5 Year Term Completed The Achievements Were Counted

कौंसिल का 5 साल का कार्यकाल पूरा, गिनाईं उपलब्धियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर साहिब|नगर कौंसिल के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता ने कौंसिल का कार्य काल पूरा होेने पर विकास कार्यों की जानकारी दी, वहीं श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्ष आगमन पर्व के होने वाले राज्य स्तरीय समागमों से पहले पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह की अगुवाई में 16 करोड़ की लागत से पास हुए प्रस्ताव द्वारा शहर की नुहार बदलने का भरोसा दिया। जीता ने कहा कि 12 फरवरी 2018 को शुरू हुए कार्यकाल दौरान कौंसिल की इमारत को मुख्य बाजार से नयना देवी सड़क पर लाना, सफाई मुहिम में तेजी लाने के लिए 5 गाड़ियां शहर में मुहैया करवाना, 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा, श्मशानघाट का नवीनीकरण किया गया है। 400 वर्ष आगमन पर्व से पहले गुरुद्वारा शीश गंज साहिब नजदीक पुराने लवेट्री ब्लॉक का निर्माण, शीशगंज साहिब नजदीक पार्क का नवीनीकरण, पांच प्यारा पार्क का आधुनिकीकरण, पूरे शहर में एलईडी लाइटों आदि समेत कार्य पास हो चुके हैं। जीता ने कहा कि अवैध कब्जों खिलाफ चलाई मुहिम तहत मोहल्ला टिब्बी के पास ढाई कनाल व वीआईपी सड़क व सत कनाल जमीन से कब्जा छुड़वा कर एक बढ़िया पार्क का निर्माण शुरू करवाया है। वहीं नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा कौंसिल करनैल सिंह के देहांत पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके कार्य साधक अफसर विकास मनप्रीत कौर, रीटा, सोनिका महता, इंद्रजीत कौशल, जत्थेदार राम सिंह, गुरअवतार सिंह चन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, जतिंदर कौ, सिमरपाल सिंह, सुखबीर सिंह, सीलेंदर सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...