पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ropar News Cpm Picks Up Fury March Under 39save Constitution Save Country39 Strike

सीपीएम ने ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ मुहिम के तहत रोष मार्च निकाल दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल रैली करने की दी चेतावनी

सीपीएम की प्रदेश कमेटी के आह्वान पर संविधान बचाओ देश बचाओ मुहिम के तहत जिला रोपड़ के सीपीएम वर्करों ने प्रदेश सचिव कामरेड रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में मार्च निकाला तथा तहसील कांप्लेक्स में धरना दिया। इस अवसर पर कामरेड रघुनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता संशोधन कानून, नेशनल पाॅपुलेशन रजिस्टर, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन लाकर देश में भय का माहौल पैदा करना चाहते हैं। इसका सीपीएम की केंद्रीय कमेटी ने विरोध करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि इन कानूनों में जो कागज मांगे जा रहे हैं वह देश की 90% आबादी पूरे ही नहीं कर सकती। बिहार में तो भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने लागू न करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन बिलों का विरोध पूरे देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगारी बढ़ रही है लोगों की आर्थिक दशा बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी देश भर में संविधान की रक्षा के लिए मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस कड़ी के तहत 31 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल रैली की जा रही है जिसमें इनके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर सुरजीत सिंह ढेर, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, गीताराम, भजन सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, सुखदेव सिंह, निर्देश शर्मा, केवल कृष्ण, आदि भी उपस्थित थे।

सीपीएम के सदस्य केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालते हुए।-भास्कर

पार्टी देश भर में संविधान की रक्षा के लिए मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस कड़ी के तहत 31 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल रैली की जा रही है जिसमें इनके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इस अवसर पर सुरजीत सिंह ढेर, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह, गीताराम, भजन सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, सुखदेव सिंह, निर्देश शर्मा, केवल कृष्ण, आदि भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...