मार्केट कमेटी मोरिंडा में सीटी स्कैन की सेवा शुरू
पाहुल डाइग्नोस्टिक सेंटर की ओर से मार्केट कमेटी मोरिंडा में सीटी स्कैन की सेवा की शुरुआत की गई। इस सबंध में डॉ. गुरविंदर बीर सिंह बताया कि सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन गुरुद्वारा कोतवाली साहिब के हैड ग्रंथी भाई हरिंदर सिंह की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों को सीटी स्कैन के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब उनके शहर में ही कम दामों पर यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी।