पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगत जोगिंदर शिमला वालों का देहांत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर साहिब|गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में गत समय से सेवाएं निभा रहे भगत जोगिंदर सिंह शिमला वाले (83) निवासी पुराण थाना का अचानक देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार चरनगंगा शमशानघाट पर किया गया। आपको बता दें कि वह भगत जी नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने परिवार समेत सिख विरोधी दंगों के दौरान 1984 में आनंदपुर साहिब को अपना रैन बसेरा बना लिया था और फिर 2 साल बाद अपना कारोबार भी शिमला से आनंदपुर साहिब में लाना शुरू कर दिया। वह अपने पीछे प|ी, 3 बेटे व 1 बेटे को पीछे छोड़ गए हैं। इस मौके तख्त श्री केसगढ़ साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी सुखविंदर सिंह, शिरोमणि कमेटी मेंबर प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह, हकीम हरमिंदरपाल सिंह मिनहास, सर्कल अध्यक्ष हरजीत सिंह अचिंत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, प्रितपाल सिंह गंढा, मैनेजर मनोहर सिंह, आशू धीमान, जसपाल सिंह, डॉ. निर्मल सिंह, भाई रशपाल सिंह, जत्थेदार संतोख सिंह, तरलोचन सिंह चठा, राजेश शर्मा, रविंदर सिंह काला, रिंकू अरोड़ा, हैपी जसवाल आिद मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...