- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Deo Inspected In Primary School Bikapur And Lodipur
प्राइमरी स्कूल बीकापुर व लोदीपुर में डीईओ ने किया निरीक्षण
जिला प्राइमरी शिक्षा अफसर दिनेश कुमार द्वारा प्राइमरी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने व पांचवीं की परीक्षा संबंधी जांच की गई। प्राइमरी स्कूल बीकापुर व लोदीपुर में जांच के बाद उन्होंने बताया कि जिले के 646 परीक्षा केंद्रों में 6944 बच्चे पांचवीं की परीक्षा देंगे और यह परीक्षा आज से शुरू हो रही है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि प्री प्राइमरी के दाखिले के लिए अध्यापकों द्वारा रैलियां निकाली जा रही है। इस मौके सीनियर सहायक मलकीत सिंह भट्ठल, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसर कमलजीत भलड़ी, हरजाप सिंह, वंदना लटावा व हरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।