पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होला महल्ला पर श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 मार्च को परिजनों और साथियों के साथ कीरतपुर साहिब आया था

कीरतपुर साहिब|होला महल्ला में माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। थाना कीरतपुर साहिब के जांच अधिकारी एएसआई बलबीर चंद ने बताया कि परमजीत सिंह (40) पुत्र दलबीर सिंह गांव कलेर वाला भाई थाना मत्तेवाल जिला अमृतसर अपने भाई एवं अन्य साथियों के साथ 5 मार्च को आनंदपुर साहिब एवं कीरतपुर साहिब के गुरु घरों के दर्शनों के लिए आया था। कल रात वह अपने साथियों समेत गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब में रुका था। आज सुबह 1 बजे वह बाथरूम गया था लेकिन काफी देर के बाद भी वह वापस नहीं आया। उसके भाई ने उसकी तलाश की तो पाया कि वह गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब के गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी। इस पर वह तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए। जब डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। डाॅक्टरों ने मौत का कारण दिल की गति रुकना बताया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल जाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
खबरें और भी हैं...