- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Dr Achhar Sharma Became The President Of The Association
डॉ. अच्छर शर्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने
नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. ईश्वर चंद्र सरदाना ने बताया कि सर्वसम्मति से डॉ. अच्छर शर्मा को अध्यक्ष चुना गया।
जबकि डॉ. निश्चल शर्मा को महासचिव व डॉ. विक्रांत भारद्वाज को कैशियर नियुक्त किया गया। इसके अलावा डॉ. लखवीर सिंह, डॉ. विपन राणा व डॉ. विशाल जगोता को सचिव नियुक्त किया गया। दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. अच्छर शर्मा ने सभी मेंबरों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. राकेश ढंड, डॉ. राकेश राणा, डॉ. मनजीत सिंह, डॉ. प्रदीप पाठक, डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने के बाद डॉ. अच्छर शर्मा टीम के साथ।