पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morinda News Due To Rain And Thunderstorm Wheat Crop Was Spread In 10 Thousand Acres Of Land In 137 Villages 20 Thousand Farmers Will Be Affected

बारिश और आंधी सेे 137 गांवों में 10 हजार एकड़ रकबे में गेहूं की फसल बिछी, 20 हजार किसान होंगे प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम के करवट लेने तथा बे मौसम बरसात के कारण किसानों तथा आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बात करें तो शाम तक तापमान 15 डिग्री तक पहुंच चुका था। वीरवार के दिन और रुक रुक कर होती बरसात अच्छा ओलावृष्टि ने जहां लोगों के रोजमर्रा के कार्य में विघ्न डाल ले वही उन्हें सर्दियों के गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर भी किया। इलाके के कई गांव के निचले क्षेत्रों में किसानों की गेहूं की फसल गिर जाने तथा सब्जियों पर ओलावृष्टि से काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उपमंडल के विभिन्न गांव बंदलैहड़ी, जांदला, अजौली, गोहलणी, भलड़ी, बेलाध्यानी, दड़ौली, ब्रह्मपुर, समेत कई अन्य गांवों मे ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण सब्जियों और फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मिटटी के साथ मिटटी होकर उनके द्वारा बड़ी मेहनत से इन सब्जियों की फसल को ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

बारिश ने फिर सर्दी का एहसास करवाया, 23 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

रोपड़|वीरवार को बाद दोपहर तेज हवाओं व हुई तेज बारिश ने एक बार फिर सर्दी का एहसास करवा दिया है। बुधवार रात को तेज बारिश हुई जबकि वीरवार दिन में धूप व बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर से पहले तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में 80 फीसदी नमी रही और जबकि हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही और 23 एमएम बारिश रिकार्ड की गई । जिससे मौसम ठंडा हो गया। बारिश के कारण लोगों द्वारा रखे गए स्वैटर, जैकेट्स दोबारा पहननी पड़ी। मौसम विभाग ने गत दिन भविष्यवाणी की थी कि बुधवार से शनिवार तक पंजाब में बारिश की संभावना है ।


किसान बोले-1 एकड़ में फसल पैदा करने के लिए आता है 25 हजार रुपए खर्च

भास्कर संवाददाता|नूरपुरबेदी

पिछले दो-तीन दिन से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं वीरवार को नूरपुरबेदी के 5 ब्लाॅकों में भारी बारिश और आंधी से किसानों की खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। इससे किसानों को फसल के खराब होने का भय सता रहा है। आपको बता दें कि नूरपुरबेदी ब्लॉक में 5 ब्लाॅक आते हैं। इनमें नूरपुरबेदी, आनंदपुर साहिब, मोरिंडा, रोपड़, चमकौर साहिब शामिल हैं। यहां 137 गांवों में 10,000 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे 20,000 के लगभग किसानों को नुकसान का भय सता रहा है। अकेले नूरपुरबेदी में जोरदार बारिश तथा तेज आंधी से किसानों का भारी नुक्सान हो गया है। नूरपुरबेदी के किसान मोहन सिंह, नंबरदार सोहन लाल तथा नंबरदार मिंटू हरिकिशन सिंह ने बताया कि बारिश ने उनकी छह माह की फसल तो बर्बाद की है, साथ में ही उनकी मेहनत पर भी पानी फेर दिया है। 1 एकड़ में फसल पैदा करने के लिए किसान का 25 हजार रुपए के करीब खर्च होता है तथा गेहूं को बेचने के बाद उसे 50 हजार मिलते हैं यानी कि किसान को 25 हजार रुपए प्रति एकड़ में अगर मौसम ठीक रहता है तो बच जाता था लेकिन जो हालात बारिश ने किए हैं उसमें तो उनके 25 हजार रुपए पर भी पानी फिर गया है।

नूरपुरबेदी में गिरी फसल को दिखाते हुए किसान। यहां बारिश से गेहूं की फसल बिछने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।

नंगल में भी बारिश से गिरा तापमान
खबरें और भी हैं...