- Hindi News
- National
- Morinda News Due To Rain Water Filled Under The Underbridge On Morinda Chunni Road People Upset
बारिश के कारण मोरिंडा-चुन्नी रोड पर बने अंडरब्रिज के नीचे भरा पानी, लोग परेशान
वीरवार रात हुई बारिश के कारण जहां शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया और सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। बरसात का पानी मोरिंडा-चुन्नी रोड पर बने रेलवे अंडरब्रिज के नीचे इकट्ठा हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर बारिश में यह अंडरब्रिज तालाब का रूप धारण कर लेता है। जिसके कारण इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस रास्ते पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को सरकारी अस्पताल आने के लिए यह सबसे नजदीक का रास्ता है। लेकिन बारिश के बाद इस रास्ते पर से निकलना नामुमकिन हो जाता है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी रोड से लोगों को सब-तहसील आना-जाना पड़ता है लेकिन अंडरब्रिज के नीचे पानी जमा होने के कारण लोगों को 3 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। शहर में रेलवे विभाग की तरफ से बनाया गया अंडरब्रिज हर बारिश में तालाब का रूप धारण कर लेता है। लोगों की सहूलियत के लिए बनाया गया यह अंडरब्रिज लोगों के लिए खास कर वाहन चालकों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। गौरतलब है कि चुन्नी रोड पर रेलवे विभाग की तरफ से राहगीरों की सहूलियत के लिए करोड़ों रुपए खर्च करके अंडरब्रिज बनाया गया। जोकि हल्की सी बारिश होने पर पानी से भर जाता है।