पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Every Living Being Has Nectar And Stripe Balbir Singh

हर प्राणी बने अमृत और धारी होने : बलबीर सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालसा पंथ के जन्मस्थल व उल्लास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला संपन्न हो गया। इस मौके बाबा बलबीर सिंह ने सभी दलों के मुखियों का विशेष तौर पर महल्ले में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया और होला महल्ले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से निहंग सिंह स्टेडियम की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार इस मांग को अनसुना कर रही है। इस मौके व बाबा निहाल सिंह हरिया वेला, बाबा अवतार सिंह सुरसिंह वालों ने हर प्राणी को अमृत व शस्त्रधारी होने की अपील की। इस समय सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह मुखी शिरोमणी पंथ अकाली बुड्‌ढा दल 96 करोड़ी पांचवा तख्त, के अलावा जत्थेदार बाबा गज्जण सिंह शहीद मिसल बाबा दीप सिंह तरना दल बाबा बकाला, बाबा अवतार सिंह जत्थेदार दल पंथ बिधि चंद सुरसिंह, बाबा जत्थेदार निहाल सिंह मुखी तरना दल हरीया वेला, होशियारपुर, ज्ञानी गुरबचन सिंह पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, बाबा नौरंग सिंह, बाबा तारा सिंह झाड़ साहिब वाले, बाबा रघबीर सिंह खिआले वाले, दिलजीत सिंह बेदी सचिव बुड्‌ढा दल, बाबा मान सिंह मड़िया वाला, बटाला, बाबा वसण सिंह मड़िया दल बटाले वाले, बाबा गुरप्रीत सिंह हरिया वेला, बाबा तारा सिंह झाड़ साहिब माछीवाड़ा, बाबा तरलोक सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा जगतार सिंह, बाबा कुलविंदर सिंह, भाई बचित्र सिंह, बाबा छिंदा सिंह, बाबा जस्सा सिंह, बाबा इंद्र सिंह, बाबा मघर सिंह, बाबा रणयोध सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...