पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फील्ड इम्प्लाइज यूनियन सीटू का धरना 24 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नंगल सिटी | बीबीएमबी वर्कर यूनियन नंगल की मीटिंग यूनियन के प्रधान रामकुमार तथा जनरल सेक्रेटरी दयानंद जोशी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए वर्कर यूनियन के सदस्यों ने बताया कि फील्ड वर्कर को जब कभी भी बीबीएमपी कार्यालय में कोई काम होता है तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तथा इसके साथ अगर वर्कर या उनके परिवार का कोई भी सदस्य बीबीएमबी अस्पताल नंगल में दवाई लेने जाता है तो वर्कर या उसके परिवार को अन्य लोगों की तरह मात्र पर्ची ही निशुल्क है तथा बाकी दवाइयां तथा टेस्ट में बाहर से करवाने पड़ते हैं। जिसके लिए उनके संगठन ने सामूहिक रूप से सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि फील्ड इम्प्लाइज यूनियन सीटू के द्वारा 24 मार्च को अस्पताल की हालत को सुधारने के लिए लगाए जाने वाले धरने में बीबीएमबी वर्कर यूनियन का समर्थन करेगी। 
खबरें और भी हैं...