पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Government To Declare Punjabi Necessary Only Tender Out In English Dr Cheema

सरकार का पंजाबी जरूरी करने का सिर्फ एलान ,टेंडर निकाले इंग्लिश में : डॉ. चीमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नूरपुरबेदी|पूर्व शिक्षा मंत्री पंजाब, शिअद के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने नूरपुरबेदी क्षेत्र में अकाली-भाजपा वर्करों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। डॉ. चीमा ने कहा कि आज सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। सरकार कहती कुछ और करती कुछ और है। पहले से ही अकाली-भाजपा सरकार द्वारा पंजाबी जरूरी करने के एलान को विधानसभा में यह सरकार दोबारा दोहराती है मगर मां बोली पंजाबी से जुड़े हुए हजारों ट्रक चालकों के साथ सबसे पहला धोखा उस वक्त किया जब उनसे संबंधित टेंडर्स को इंग्लिश में जारी किया गया। इससे चालक परेशान हैं। इस मौके उनके साथ एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला, गुरिंदर सिंह गोगी, जत्थेदार मोहन सिंह डूमेवाल, बाबा दिलबाग सिंह, दिलबारा सिंह, बाला सतनाम सिंह झजज, कर्म सिंह कलमा, कुलजिंदर सिंह लालपुर, चौधरी लेख राम, सुरेंद्र कुमार, केसर सिंह मूसापुर, कुलवीर सिंह असमानपुर, चौधरी हरमेश चंद, ठेकेदार राम कुमार मांणकू, सुखविंदर सिंह शम्मी, रणजीत सिंह मुकारी, गुरदीप सिंह बटारला, शीतल सिंह अभियाणा सहित शिअद के वर्कर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...