हवलदार धन्न सिंह एएसआई बने
मोरिंडा | ट्रैफिक पुलिस मोरिंडा में तैनात हवलदार धन्न सिंह को पुलिस विभाग की ओर से एएसआई नियुक्त किया गया है। डीएसपी हैड कर्वाटर चंद सिंह और ट्रैफिक इंचार्ज मोरिंडा जसपाल सिंह की ओर से हवलदार धन्न सिंह को स्टार लगाकर एएसअाई नियुक्त होने की बधाई दी गई। इस मौके पर रीडर अशोक कुमार भी उपस्थित थे।