- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Health Minister Responsible For Rs 200 Crore Drug Scam Chandumajra
200 करोड़ रुपए के दवा घोटाले के लिए सेहत मंत्री जिम्मेदार : चंदूमाजरा
आनंदपुर साहिब|शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग की है, साथ ही 200 करोड़ रुपए के दवाई घोटाले के लिए उन्हें जिम्मेवार बताया है। होला महल्ला समागमों में हाजिरी भरने के बाद प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नशा छुड़ाओ केंद्र से 200 करोड़ रुपए की गायब हुई दवाइयों के घोटाले के लिए उन्हें अपने कैबिनेट से बर्खास्त करने के लिए उन्होंने कहा कि यह आरोप अक्षम्य है। इस मौके एसजीपीसी मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला, मनजिंदर सिंह बराड़, पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार मोहन सिंह ढाहे, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, जिला भाजपा अध्यक्ष जतिंदर सिंह अठवाल, बीबी कुलविंदर कौर, सर्कल अध्यक्ष हरजीत सिह अचिंत, मोहन सिंह कैंथ आदि उपस्थित थे।