- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Hola Mahale Chance State Blood Transfusion Council Bus Set Up In Five Cute Parks
होला महल्ले मौके स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल की बस पांच प्यारा पार्क में स्थापित
आनंदपुर साहिब|लाइफ लाइन ब्लड डोनर सोसायटी रोपड़ जो पिछले 10 साल से रक्तदान कैंप लगाती है, ने इस बार पांच प्यारा पार्क नजदीक कैंप लगाया है। इसमें माहिर डॉक्टरों की टीमें लगभग 500 यूनिट रक्त एकत्र करके विभिन्न अस्पताल में भेजा जाता है। कंवलजीत सिंह ओबराय अध्यक्ष लाइन लाइन ब्लड डोनर ने बताया कि पंजाब स्टेट बल्ड ट्रांसफ्यूजन द्वारा तैयार यह अति आधुनिक मेडिकल बस सिविल सर्जन रोपड़ द्वारा मुहैया करवाई जाती है। होला महल्ले दौरान यह बस दो दिन रोपड़ व तीन दिन आनंदपुर साहिब में रहती है। उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न ब्लड डोनेशन सोसायटी के मेंबर व एनजीओ इस मौके स्वेच्छा से रक्तदान करने आते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्राप्त करने के लिए सिविल सर्जन रोपड़ द्वारा माहिर डॉक्टरों की टीम तीन दिन, एक दिन सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब की माहिर डॉक्टरों की टीम, बीबीएमबी नंगल के माहिर डॉक्टरों की टीम एक दिन, सिविल अस्पताल लुधियाना के माहिर डॉक्टरों की टीम एक दिन, सिविल अस्पताल मोगा के माहिर डॉक्टरों की टीम एक दिन स्वइच्छुक के साथ रक्तदान करने वाले रक्तदानियों से रक्त इकत्र करती है। उन्होंने कहा कि यह बस सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक, 9 मार्च .को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ओर 10 मार्च से सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बस यहां रहेगी।