पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Hola Mahalla Expresses Gratitude For The Support Of Relevant And Religious Personalities For The Congregations

होला महल्ला समागमों के लिए संगत व धार्मिक शख्सियतों का सहयोग के लिए जताया आभार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डिप्टी कमिश्नर विनय बबलानी ने जिला प्रशासन रोपड़ की तरफ से तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह व अन्य धार्मिक सख्शियतों व संगत का विशेष तौर पर धन्यवाद किया जिन्होंने प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ होला महल्ला मनाने के लिए प्रशासन को सहयोग दिया। डिप्टी कमिश्नर ने आनंदपुर साहिब के निवासियों का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया है जिन्होंने ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के अधिकारियों को इस मेला क्षेत्र में लंगर कमेटियाें, सोसायटी के प्रबंधकों, व्यापारी, दुकानदारों, रेहड़ी व फड़ी वालों को स्वच्छ होला महल्ला मनाने व अपना आसपास साफ सुथरा रखने की चलाई मुहिम में पूरा सहयोग दिया है। लंगर कमेटियों ने इस बार होला महल्ले के त्योहार मौके कीरतपुर साहिब व आनंदपुर साहिब में लगाए लंगरों में प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग नहीं किया। डीसी ने कीरतपुर साहिब में 5 से 7 मार्च व आनंदपुर साहिब में 8 से 10 मार्च तक होले महल्ले के त्योहार मौके पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं का प्रशासन क सहयोग देने के लिए भी धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडेसर, अगंमपुर व झिंजड़ी मुख्य नाकों पर 24 घंटे तैनात रहे सीनियर अधिकारी, विभिन्न सब डिवीजन से आए उप मंडल मजिस्ट्रेटों ने जो कंप्यूटर डाटा व वेरवे इकट्‌ठे किए हैं उसे कंप्यूटराइजड किया जाएगा। उन्होंने मेले दौरान ड्यूटी देने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी मेले के प्रबंधों को सफलतापूर्वक पूरा करने में योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...