पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Hola Mahalla Started Till Now 5 Lakhs Sangat Reached

होला महल्ला शुरूअब तक 5 लाख संगत पहुंची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुघरों में उमड़ा संगत का सैलाब

रविवार को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब, किला आनंदगढ़ साहिब, किला फतेहगढ़ साहिब, किला लोहगढ़, गुरुद्वारा माता जीतो जी, गुरुद्वारा भाई जैता जी व अन्य गुरुघरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। गुुरु की नगरी में जिधर देखो वहां संगत दिखाई दे रही है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसजीपीसी की तरफ से पीने वाले पानी, डिस्पेंसियां, लंगर, गठड़ीघर, जोड़ाघर, पार्किंग स्थल, रिहायश, शौचालय आदि का पुख्ता प्रबंध किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की मुश्किल न हो। पुलिस मेले में जेबकतरों पर भी नजर रखे हुए है।


निहंग सिंह बने आकर्षण का केंद्र

मेले में गुरु जी की लाडली फौज निहंग सिंह आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनमें शिरोमणि पंथ अकाली बुड्डा दल के जत्थेदार बाबा बलवीर सिंह, शिरोमणि तरना दल हरीयां बेला के जत्थेदार बाबा निहाल सिंह, जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह शहीदी बाग, तरना दल के बाबा बिधी चंद, तरना दल मिसलां शहीदां आदि गुरु की लाडली फौज समेत अपनी अपनी छावनी में पूरी तरह सज गए हैं।
खबरें और भी हैं...