पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News In 3 Days 60 Thousand Devotees Saw The Heritage E Khalsa

3 दिन में 60 हजार श्रद्धालुओं ने देखा विरासत-ए-खालसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर साहिब में मनाए गए होला महल्ले दौरान जहां प्रशासन द्वारा संगत की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे वहीं विश्व प्रसिद्ध विरासत-ए-खालसा भी संगत की पहली पसंद बना रहा। यही कारण रहा कि आम दिनों में 4 से 5 हजार लोग इसके दीदार करते है वहीं यह अांकड़ा होला महल्ले में 22 हजार को पार कर गया। जिला प्रशासन द्वारा दिए आदेशों को लागू करते हुए पंजाब के सैर सपाटा व सभ्याचार विभाग के प्रबंधों तहत पंजाब के अमीर विरसे को रूपायमान करते विरासत-ए-खालसा को देखने के लिए यहां तैनात स्टाफ को शिफ्टों में ड्यूटी दी गई थी। इसके तहत सुबह 8 से शाम 8 बजे तक श्रद्धालुओं को विरासत-ए-खालसा देखने के लिए पास मुहैया करवाए जाते थे जबकि स्टाफ सुबह 6 से रात 10 बजे तक साफ सफाई व अन्य रख रखाव के प्रबंधों के लिए लगाया गया था। श्रद्धालुओं की आमद की बात की जाए तो 7 मार्च को यहां 8 हजार 866 श्रद्धालु यहां पहुंचे। वहीं 8 मार्च को यह अांकड़ा 13 हजार 540 हो गया जोकि 9 मार्च को बढ़ कर 22 हजार 216 हो गया जो कि विरासत-ए-खालसा के अब तक के इतिहास में सब से ज्यादा आमद है। इसी तरह 10 मार्च को 14,628 सैलानियों ने इस विश्व प्रसिद्ध धरोहर के दीदार किए।

खबरें और भी हैं...