पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय खाने की अपनी खास पहचान : गुंजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी स्कूल आॅफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलाॅजी की तरफ से माडर्न ट्रेंड्स इन हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री विषय पर हॉस्पिटेलिटी कान्कलेव-2020 का आयोजन किया गया।

शैफ गुंजन गोयला, मशहूर शेफ और कुलीनरी आर्ट्स के इंडिया चेयरपर्सन इस समागम के गेस्ट आफ आॅनर थे और शेफ वरिंदर सिंह राणा, डीन फेकल्टी आॅफ हॉस्पिटेलिटी, जीएनए यूनिवर्सिटी, मुख्य वक्ता थे। शैफ्फ गुंजन गोयला ने भोजन और हॉस्पिटेलिटी के उद्योग में चल रहे नवीनतम रुझानों बारे अपने विचार सांझे किए। शाकाहारी भोजन पकाने की एक मास्टर के तौर पर उन्होंने एक घरेलू रसोइया के तौर पर शुरुआत की, बाद में लंदन में पढ़ाई करने के बाद पेशेवर शेफ के तौर पर जानी गई। भारतीय पकवानों बारे गुंजन ने कहा कि विश्व के भोजनों की बजाय भारतीय भोजन की अपनी एक खास पहचान है। विदेशी भी भारतीय भोजन काे खास तौर पर पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह आज के नौजवान शेफों को खाना बनाने के रिवायती ढंगों को अपनाने के लिए उत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। शेफ वरिंदर सिंह राणा ने एक पांच सितारा होटल के कोर विभागों में चलते रुझानों बारे जानकारी सांझी की। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंट्रेक्टिव सैशन में सक्रियता के साथ हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...