पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुकाबले में खालसा गतका अकादमी हरियाणा विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर साहिब|नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा गतका एसोसिएशन पंजाब द्वारा होला महल्ले मौके करवाए गए छठे विरसा संभाल गतका मुकाबलों के दौरान खालसा गतका अकादमी हरियाणा की टीम विजेता रही जबकि इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट अकादमी पंजाब (इसमा) की टीम ने दूसरा स्थान, खालसा खास गतका अखाड़ा शाहबाद मारकंडा हरियाणा व एक पिता एकस के हम बारिक गतका अखाड़ा मोहाली ने सांझे तौर पर तीसरा स्थान, बीबी हरशरण कौर गतका अखाड़ा बडाली, फतेहगढ़ साहिब तथा बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा चंडीगढ़ की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसमा के वित्त सचिव बलजीत सिंह सैनी ने बताया कि इन गतका मुकाबलों का उद्घाटन बाबा बख्शीश सिंह माहोराणा, बाबा शेर सिंह माहोराणा तथा नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह गरेवाल स्टेट अवार्डी ने सांझे तौर पर किया। इस मौके उनके साथ हीरा सिंह, हरियाणवी गतका एसोसिएशन के महासचिव सुखचैन सिंह कलसाणी, गतका एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष सचनाम सिंह तथा इसमा के स्त्री विंग की स्टेट कोआर्डिनेटर बीबी बलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

इस मौके बाबा बख्शीश सिंह तथा बाबा शेर सिंह ने कहा कि नौजवान विरासती कला गतके को बतौर खेल तथा स्वरक्षा के रूप में अपनाएं वहीं गतका प्रमोटर हरजीत सिंह गरेवाल, जोकि इसमा के भी चेयरमैन हैं, ने गतके को प्रफुल्लित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। टूर्नामेंट में रैफरी के रूप में कोच योगराज सिंह भांबरी, हरविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह तथा परविंदर सिंह ने सेवाएं निभाई।
खबरें और भी हैं...