- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Legacy E Khalsa Remained Open For Sangat On Monday 20 Thousand People Visited
संगत के लिए सोमवार भी खुला रहा विरासत-ए-खालसा, 20 हजार लोगों ने किए दर्शन
होला महल्ला के पावन त्योहार मौके प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं विरासत-ए-खालसा देखने का समय ज्यादा करने के साथ साथ सोमवार वाले दिन भी इसे खोला गया है। जब से विरासत-ए-खालसा खोला गया है तब से ही हर सोमवार इसे संगत के लिए बंद रखा जाता है। प्रशासन द्वारा होला महल्ला मौके आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आमद के मद्देनजर इसका समय 8 बजे से शाम 8 बजे तक करने व सोमवार को खोलने का फैसला लिया था। इसके तहत इसे देखने वालों की भीड़ सुबह से ही लगी हुई है, आज लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने विरासत-ए-खालसा के दर्शन किए।