पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Mahalla Decorated Under The Leadership Of Shiromani Panth Akali Budha Dal

शिरोमणि पंथ अकाली बुड्‌ढा दल की अगुवाई में महल्ला सजाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालसा पंथ के जन्मस्थल व उल्लास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला संपन्न हो गया। इस मौके बाबा बलबीर सिंह ने सभी दलों के मुखियों का विशेष तौर पर महल्ले में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया इस मौके पर निहंग जत्थेबंदियों द्वारा शिरोमणि पंथ अकाली बुड्‌ढा दल की अगुवाई में महल्ला सजाया गया। गुरुद्वारा शहीदी बाग साहिब से आरंभ हुआ महल्ला गुरुद्वारा बाबा अजीतगढ़ साहिब निहंग छावणी तरना दल हरीयां वेला, गुरुद्वारा गुरु का बाग साहिब निहंग सिंह छावनी शिरोमणी पंथ अकाली बुड्ढा दल से होता हुआ नई अबादी तख्त श्री केसगढ़ साहिब, वेरका चौंक, बस अड्‌डा होकर एतिहासिक अस्थान गुरु माता जीता जी साहिब में नतमस्तक होकर पुरातन चरन गंगा स्टेडियम में पहुंचा जहां शिरोमणि सेवा र| निहंग मुखी सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी मुखी शिरोमणी पंथ अकाली बुड्‌ढा दल की अगुवाई में सिख रिवायती बाणी, शस्त्र, घोड़े, हाथी पर सवार होकर दशमेश पिता के समय से ही घुड़सवारी, नेजेबाजी, गतकेबाजी आदि के जौहर दिखा कर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा पुरातन होली पर्व को नया क्रांतिकारी रूप देकर होला महल्ले की पंथक रिवायत शुरू की थी।

निहंग सिंहों द्वारा निकाले गए महल्ला में गुरु जी की लाडली फौजें नगाड़े बजाकर आतीं।
खबरें और भी हैं...