- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Meeting Held Against Those Who Removed Caps At Hola Palace
होला महल्ले पर टोपियां उतारने वालों के खिलाफ बुलाई बैठक
होला महल्ला के दौरान निहंग सिंहों के रूप में कुछ शरारती तत्वों द्वारा संगत के सिर से टोपियां उतारने की हरकत के विरोध में चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी के कार्यकारी मेंबर व अंतरराष्ट्रीय सिख सेवक सोसायटी के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा की अगुवाई में बैठक की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होला महल्ला आनंदपुर साहिब तथा कीरतपुर साहिब में सभी धर्मों, जात पात व वर्गों के लोगों द्वारा सांझे तौर पर मनाया जाता है लेकिन कुछ लोगों द्वारा मेले का माहौल खराब करने के लिए ऐसा करना गलत है। वक्ताओं ने कहा कि इस घटना के रोष में एक मांग पत्र तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह को दिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसा कोई माहौल खराब करने की कोशिश न करे। इस मौके सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा, संजय मेहता, एडवोकेट पाखर सिंह भटल, सरबजीत सिंह रेणू, जत्थेदार संतोख सिंह, अवतार सिंह, इकबाल सिंह लालपुरा आदि उपस्थित थे।