मोरिंडा का युवक 2 फरवरी से लापता, तलाश जारी
मोरिंडा|वार्ड नंबर 1 ग्रीन एन्क्लेव निवासी मंगत राम की ओर से सिटी पुलिस को अपने बेटे के लापता होने की खबर दी गई है। सिटी पुलिस थाना मोरिंडा मुखी इंस्पैक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मंगत राम निवासी मकान नंबर 66 वार्ड नंबर 1 ग्रीन एन्क्लेव मोरिंडा ने बताया कि उनके 25 र्वषिय बेटे मोहित वर्मा की ओर से उन्हें फोन करके कहा गया कि वह बहुत परेशान है अौर सरहिंद भाखडा कजोली नहर पर खड़ा है। जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि उनकी ओर से नहर पर पहुंच कर देखा गया तो वहां सिर्फ उसकी कार नंबर पीबी65एन6673 लावारिस खडी मिली जिसे वह अपने घर ले गए। उन्होेने बताया कि वहां पर आस पास तलाश करने पर उन्हें मोहित की कोई जानकारी नहीं मिली। मोहित 2 फरवरी से लापता है। सिटी के एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि मैसेज फ्लैश किया हुआ है और तलाश जारी है।