पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Nanakshahi Calendar Released At Gurdwara Guru39s Palace Bhor Sahib

गुरुद्वारा गुरु के महल भोर साहिब में नानकशाही कैलेंडर किया रिलीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नानकशाही कैलेंडर अनुसार सम्वत् नानकशाही 552वां की शुरुआत गुरुद्वारा गुरु के महल भोर साहिब आनंदपुर साहिब में महान गुरमति समागम आयोजित कर की गई। इस मौके सचखंड श्री हरमंदिर साहिब से हजूरी रागी भाई जगदीप सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब से हजूरी रागी भाई जगतार सिंह, भाई कर्मबीर सिंह तथा भाई सतनाम सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसी तरह भाई निर्मल सिंह जेठुके ढाडी तथा वरियाम सिंह कविशरी जत्थे ने कविता व ढाडी वारों से संगत को निहाल किया।

तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह ने सबको नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नानकशाही कैलेंडर सिख धर्म का कैलेंडर है। इसके अनुसार सिख धर्म को अपने गुरपर्व तथा त्यौहार मनाने चाहिए। इस मौके पर भाई सर्बजीत सिंह, बलजीत सिंह, तारा सिंह, जत्थेदार संतोख सिंह, जसविंदरपाल सिंह आदि
उपस्थित थे।

धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा से मनाई संक्रांति

कीरतपुर साहिब|नए वर्ष विक्रमी 2077 व नानक शाही संवत् 552 अौर वर्ष के पहले चैत्र महीने की संक्रांति का दिवस कीरतपुर साहिब के विभिन्न एतिहासिक धार्मिक अस्थानों पर मनाया गया। गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी, दरगाह पीर बाबा बुड्‌ढण शाह, गुरुद्वारा चरन कंवल साहिब, गुरुद्वारा शीश महल साहिब, डेरा बाबा श्री चंद जी, गुरुद्वारा पतालपुरी साहिब आदि में संगत ने माथा टेका। इस मौके शिरोमणि कमेटी द्वारा गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में धार्मिक दीवान सजाया गया। इस मौके स्टेज की भूमिका किशोर सिंह बंगड़ द्वारा निभाई गई। इस दौरान लंगर अटूट बांटा गया।

552वां नानकशाही कैलंडर जारी करते हुए गणमान्य।
खबरें और भी हैं...