होला महल्ला पर निहंग सिंहों ने गतके के दिखाए करतब
शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल पांचवां तख्त के 14वें मुखी जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96वें करोड़ी की अगुवाई में बुड्ढा दल द्वारा होले के मौके गुरुद्वारा गुरु का बाग छाउणी निहंग सिंहों में दो दिवसीय विरसा संभाल नेशनल गतका मुकाबले आरंभ करवाए गए। ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब, जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96वें करोड़ी, पंथ प्रसिद्ध प्रचार ज्ञानी गुरबख्श सिंह गुलशन यूके व ढाई जत्थेदार तरसेम सिंह मोरावाली ने गतका मुकाबले की शुरूआत करवाई। इस मौके रघबीर सिंह व जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह ने बताया कि मुकाबले में भारत के विभिन्न भागों से करीब दो दर्जन गतका टीमें अपने जौहर दिखाएंगी। बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि मुकाबलों में विजेता टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। इस बार भी 6 अहम शख्सियतों को सम्मानित किया जा रहा है। 9 मार्च को गतका मुकाबले दौरान बुड्डा दल द्वारा दिलजीत सिंह बेदी की संपादना में प्रकाशत विरासत खालसा पंथ बुड्डा दल पांचवा तख्त पुस्तक व रसाल निहंग सिंह संदेश भी रिलीज किया जाएगा। इस मौके पर बाबा नौरंग सिंह हरीया बेला, बाबा मनमोहन सिंह बारन वाले, ज्ञानी गुरबख्श सिंह गुलशन यूके, बाबा जस्सा सिंह तलवंडी साबो, बाबा सुखजीत सिंह, विश्व प्रताप सिंह, बाबा जरनैल सिंह, बाबा हरप्रीत सिंह हैपी, ज्ञानी हरदीप सिंह, बाबा बलदेव सिंह, बाबा इंद्र सिंह, जगदीश सिंह, जत्थेदार तरसेम सिंह, इकबाल सिंह, सुरप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह, अरजन सिंह, हरविंदर सिंह, ज्ञान सिंह, भाई अमोलक सिंह आदि मौजूद थे।