- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Nirsh Sahib39s Revenge In Gurdwara Baba Zorawar Singh
गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह में निशान साहिब का बदला चोला
गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह में निशान साहिब की सेवा करते श्रद्धालु।
रोपड़|होला मोहल्ला मौके गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह जी कोटला निहंग में भारी तादाद में संगत नतमस्तक हुई। इस मौके गत दिनों से गुरुद्वारा साहिब में चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब के पाठों की लड़ी के तहत 102 पाठों के भोग डाले गए। इस मौके रागी ढाडी जत्थों ने संगत को सिख इतिहास सुनाकर निहाल किया। इस मौके निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई । इस मौके प्रबंधक तरलोचन सिंह, इकबाल सिंह ने बताया कि हर साल होला मोहल्ला मौके पूर्णिमा वाले दिन गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा हजारों श्रद्धालुओं की तरफ से की जाती है।