- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Nirvair Khalsa Gatka Arena Stood First In Gatka Bouts
गतका मुकाबलों में निरवैर खालसा गतका अखाड़ा पहले स्थान पर रहा
शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखी शिरोमणी पंथ र| शिरोमणी सेवा र| सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह की अगुवाई में होले महल्ले समय गुरुद्वारा गुरु का बाग छावनी बुड्ढा दल आनंदपुर साहिब में दो दिवसीय इंटरनेशनल गतका मुकाबले करवाए गए। जिसमें विभिन्न प्रातों से लगभग 20 टीमों ने भाग लिया। जिनमें मीरी पीरी गतका अखाड़ा चमिंडा, साहिबजादा बाबा फतेह सिंह गतका अखाड़ा बटाला, सुरजीत स्पोर्टस क्लब भिडरां, जै तेगं गतका अखाड़ा गुरुद्वारा पिपली साहिब, गुरु हरगोबिंद साहिब गतका अखाड़ा दिल्ली, दशमेश तरना दल बाबा बकाला साहिब गतका अखाड़ा, भाई डल सिंह जी गतका अकादमी तलवंडी साबो, राज करेगा खालसा गतका अखाड़ा टांडा, बाबा विधि चंद साहिब गतका अखाड़ा अमृतसर निरवैर सिंह खालसा गतका अखाड़ा राजपुरा, बाबा दीप सिंह जी मिसल शहीद गतका अखाड़ा गुरुद्वारा दुख निवारण, गुरु गोबिंद सिंह जी गतका अखाड़ा गुरुद्वारा टाहली साहिब, गुरु तेग बहादर साहिब गतका अखाड़ा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी वर्लड यूनिवर्सिटी श्री फतेहगढ़ साहिब, माता भाग कौर गतका अखाड़ा, इंटरनेशनल फतेह ग्रुप श्री मुकतसर साहिब, अजीत हरगोबिंद सिंह गतका अखाड़ा दिल्ली बुड्ढा दल व मीरी पीरी गतका अखाड़ा सुलतानपुर लोधी आदि। जिनमें गतका टीम निरवैर खालसा गतका अखाड़ा राजपुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाबा विधि चंद जी गतका अखाड़ा अमृतसर टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और राज करेगा गतका अखाड़ा टांडा टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्री सोटी मुकाबले में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी वर्लड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने पहला स्थान प्राप्त किया। भाई डल सिंह जी गतका अकादमी तलवंडी साबो ने दूसरा स्थान व बाबा बिधि चंद जी गतका अखाड़ा अमृतसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन गतका विजेता टीमों को सिंह साहिब बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी द्वारा विशेष ईनामों के साथ निवाजा गया।
गतका टीम को सम्मानित करते हुए बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह व अन्य।