पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Officials Should Benefit The Government Schemes To The Needy

अधिकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाएं सरकारी स्कीमों का लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होला महल्ले मौके श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने किया। प्रदर्शनियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को सरकार की योजनाअों का लाभ लेने की अपील की गई। डीसी बुबलानी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी पूरी जिम्मेवारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आम लोगों के लिए बहुत योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन जानकारी कारण कई बार जरूरतमंद लोग ऐसी स्कीमों का लाभ लेने से बचिंत रह जाते है। इन विकास प्रदर्शनियों का मनोरथ जरूरतमंद लोगों तक सरल माध्यम द्वारा यह लाभ पहुंचाना है। डीसी ने लीड बैंक, डेयरी विकास बोर्ड, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग, रोजगार उत्पत्ति व कारोबार ब्यूरो, सेहत विभाग, बाल विकास व प्रोजेक्ट अफसर खेतीबाड़ी विभाग, बागबानी विभाग, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग आदि विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का जायजा लिया वहीं मौजूद अधिकारी व उनके विभागों द्वारा चलाई जा रही योजना बारे जानकारी प्राप्त की। डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास रोपड़ अमरदीप सिंह गुजराल को कहा कि होला महल्ले के मेले के बाद आर्गैनिक फार्मिंग के सफल किसान, सब्जी के सफल काशतकार व अन्य सफल किसानों द्वारा अपनाए जा रहे आधुनिक ढंग तरीके को देखने के लिए उन्होंने खेतों में जाने के प्रोग्राम निश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए अन्य विशेष कार्य किए जाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी को सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ओर मजबूत करने पर जोर देने के लिए कहा। डीसी ने किसानों को सहायक धंदे अपनाने के लिए ओर जागरूक करने के लिए कैंप लगाने की हदायते की। अतिरिक्त कमिशनर अमरदीप सिंह गुजराल ने डीसी को जिले में चल रही खेतीबाड़ी के साथ संबंधित योजना व प्रगती तहत कामों बारे जानकारी दी।

डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी व एडीसी अमरदीप गुजराल विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण करते।
खबरें और भी हैं...