- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News On This Day Ahluwalia Hoisted The Flag On The Red Fort Councilor Harminderpal
आज के दिन आहलूवालिया ने लाल किले पर फहराया था झंडा : पार्षद हरमिंदरपाल
रोपड़|11 मार्च 1783 को आज ही के दिन सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया ने दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहरा कर मुगल राज की समाप्ति की थी जोकि बिरादरी के लिए गर्व की बात है। इन विचारों का प्रकटावा पार्षद हरमिंदरपाल सिंह वालिया ने किया। कहा कि 11 मार्च 1783 को दिल्ली के लाल किले पर सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया ने झंडा फहराकर दिल्ली में फतेह कर मुगलों का 800 साल पुराना मुगल राज समाप्त किया था। इसके बाद जस्सा सिंह ने मुगल के तख्त को अपने घोड़े के साथ बांध कर पंजाब लाया था जोकि आज भी श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर में रखा गया है। मुगल राज की समाप्ति के बाद जब खालसा राज स्थापित हुआ था तो मुगलों की करीब 1600 रानियों ने जस्सा सिंह आहलूवालिया को राखी बांधते हुए उनसे तख्त वापिस मांगा था। जस्सा सिंह ने उन्हें राज्य लौटाते हुए कहा था कि मुगल राज द्वारा जितने भी मंदिर और गुरुद्वारा साहिब तोड़े गए हैं, उन सभी को ठीक करवाया जाए। वालिया ने बताया कि आहलूवालिया बिरादरी की मीटिंग 21 मार्च को मोहाली में की जाएगी। इसमें जस्सा सिंह आहलूवालिया भवन तथा अन्य फैसले लिए जाएंगे।