पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विरसा संभाल सरकारी लहर पंजाब ने दी दस्तार सिखलाई, सिखी से जोड़े युवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालसा की चढ़दी कला के प्रतीक होला महल्ले मौके नौजवानों को बाणी बाणे के साथ जोड़ने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब जी की सरप्रस्ती में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब, संत खालसा गुरमित विद्यालय के सहयोग से विरसा संभाल सरकारी लहर पंजाब द्वारा लंगर दस्तारों व दस्तार सिखलाई कैंप तख्त श्री केसगढ़ साहिब नजदीक दीवान हाल आनंदपुर साहिब में लगाया गया। विरसा संभाल सरदारी लहर पंजाब के अध्यक्ष मनदीप सिंह खुर्द ने बताया कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर अमरजीत सिंह चावला द्वारा कैंप की शुरूआत की गई। पूरे पंजाब के पंजाब से बाहर इसी तरह के कैंप विरसा संभाल सरदारी लहर पंजाब के चेयरमैन जरनैल सिंह कानेडा के निर्देशक अनुसार नौजवानों में दस्तार प्रति चेतना पैदा करने के लिए दसतार का संदेश घर घर तक पहुंचने के लिए बड़े स्तर पर दस्तार सिखलाई कैंप व लंगर दस्तारों के रूप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब के प्रसिद दसतार कोचो ने तीन दिन हर प्रकार की दस्तार पर दुमाले की सिखलाई दी गई। कैंप की खासियत रही कि जिस भी नौजवान ने गुरु साहिब आगे पक्के तौर दस्तार सजाने का प्रण किया उसे दस्तार के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान सैकड़ो नौजवानों ने दस्तार सजाने का प्रण किया। इस मौके वैद नरिंदर सिंह, जैलदार सुखजीवन सिंह, परमिंदर सिंह, जुगराज सिंह, सुखा सिंह, सुपनीत सिंह, रुलदा सिंह, तरकदीप सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, हीरा सिंह, जसपाल सिंह, गुरकरनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह दीलमा, हरप्रीत सिंह चीमा व दस्तार कोच
मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...