पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रयात बाहरा यूनि. में हॉस्पिटेलिटी काॅन्क्लेव-2020 आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घनोला में करियाने की दुकान से चुराए 20 हजार रुपए व सामान

चमकाैर साहिब (रोपड़)|सदर थाना पुलिस ने घनोला गांव में करियाने की दुकान में चोरी का मामला दर्ज किया है। एएसआई जसमेर सिंह ने बताया कि दुकानदार दविंदर सिंह पुत्र सोम नाथ निवासी ने बताया कि उसकी गांव घनोला में नालागढ़ रोड पर करियाने की दुकान है। वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। जब दुकान के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और दुकान में रखी 20 हजार रुपए गायब थे। चोर नकदी के साथ दुकान का अन्य सामान भी ले गए जिसके नुकसान संबंधी अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रोपड़ | रयात बाहरा यूनिवर्सिटी स्कूल आॅफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलाॅजी की तरफ से माडर्न ट्रेंड्स इन हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री विषय पर हॉस्पिटेलिटी कान्कलेव-2020 का आयोजन किया गया। शैफ गुंजन गोयला, मशहूर शेफ और कुलीनरी आर्ट्स के इंडिया चेयरपर्सन इस समागम के गेस्ट आफ आॅनर थे। शेफ वरिंदर सिंह राणा, डीन फेकल्टी आॅफ हॉस्पिटेलिटी, जीएनए यूनिवर्सिटी, मुख्य वक्ता थे। शैफ गुंजन गोयला ने भोजन और हॉस्पिटेलिटी के उद्योग में चल रहे नवीनतम रुझानों बारे अपने विचार सांझे किए। शेफ वरिंदर राणा ने एक पांच सितारा होटल के कोर विभागों में चलते रुझानों के बारे में जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...