पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Sangeetmayi Shri Ram Katha And Leela 25 Pandit Hari Om

संगीतमयी श्री राम कथा व लीला 25 से : पंडित हरि ओम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनातन धर्म सभा की विशेष बैठक सभा के अध्यक्ष पंडित हरि ओम शर्मा भृगु ज्योतिषि की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर राम नवमी के पावन अवसर पर 25 मार्च से 2 अप्रैल तक संगीतमयी श्री राम कथा व लीला करवाने समेत अन्य विषयों पर विचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान वृंदावन से प्रसिद्ध प्रचारक पंकज ठाकुर जी पुत्र शाम सुंदर शर्मा जहां भगवान की लीलाओं का मंचन करेंगे वहीं सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। समारोह के आयोजकों ने बताया कि 25 मार्च से 2 अप्रैल तक यह समारोह होंगे। 2 अप्रैल को विशाल, भव्य व आलोकिक शोभायात्रा निकाली जाएगी, 3 अप्रैल को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर नंद लाल दीवान, महेश कुमार मेहता, संजीव कुमार गौतम, संजय मेहता, कपिल देव, रमेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, मंगू, अमृतलाल घोगा, पंडित तिरलोचन शर्मा, जसविंदर लटावा, मुकेश कुमार चिंटू, रमनदीप सिंह कौशल, चंदन नड्डा, शाम सुंदर, मधु सूदन सारवाल, बृज मोहन शर्मा, राकेश कुमार निक्कू तथा तेजिंदर सिंह बिल्लू आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...