अस्थायी टैंट सिटी का एसडीएम ने किया उद्घाटन
आनंदपुर साहिब|माता गुजरी वेलफेयर सोसायटी द्वारा राष्ट्रीय पर्व होला महल्ला को लेकर बनाई गई अस्थायी टैंट सिटी का उद्घाटन एसडीएम कन्नू गर्ग ने किया। सभा के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह मटोर ने बताया कि अस्थायी टैंट में रिहायश के अलावा डाॅक्टरी सुविधा, सुरक्षा, लंगर आदि शामिल हैं। इस मौके हरीश चंद्र, गुरचरन सिंह कटवाल, गुरदेव सिंह, हुकम सिंह, बलदेव सिंह भीरी, अर्जन सिंह, निर्मल सिंह हरीवाल उपस्थित थे।