पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नालियों में गिर रहा सीवरेज का पानी, बीमारियों का डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खालसा पंथ के जन्मस्थल आनंदपुर साहिब में कई दिन से विभिन्न क्षेत्रों में खुला सीवरेज नालियों में गिर रहा है जोकि परेशानी का कारण बना हुआ है। इससे जहां बीमारियों का भय बना हुआ है वहीं वाटर सप्लाई विभाग गत समय से फंडों के इंतजार में शहर निवासियों को बीमारियों की ओर धकेल रहा है। वहीं, आनंदपुर साहिब के सिख मिशनरी काॅलेज के पास, बस स्टैंड के नजदीक व तहसील कंप्लेक्स कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप खुले में सीवरेज नालियों में गिर रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग द्वारा समय पर उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाने के बावजूद समस्या जस की तस है। वहीं मौजूदा सरकार द्वारा शहर में सीवरेज के नवीनीकरण का प्रोजेक्ट बनाकर वाटर सप्लाई विभाग को भेजा गया है। इस संबंधी एसडीओ अभि टुटेजा ने बताया कि 1970 के बाद शहर के सीवरेज का नवीनीकरण नहीं किया गया। इससे शहर में विभिन्न स्थानों पर सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। इसका मुख्य कारण सीवरेज की पाइप लाइन बहुत छोटी है जबकि शहर की आबादी बढ़ी है। उन्होंने इस संबंधी एक प्रोजेक्ट बनाकर सरकार को भेजा था जिसके बाद पंजाब सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा कल चंडीगढ़ में बैठक की जा रही है।

13 मार्च को मिल सकती है प्रोजेक्ट को मंजूरी

आनंदपुर शहर के निवासियों ने क्षेत्र विधायक व पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह से मांग की है कि सीवरेज का नवीनीकरण किया जाए ताकि ताकि शहर के विभिन्न हिस्सों पर जो सीवरेज का गंदा पानी नालियों में गिर रहा है उसे बंद किया जा सके। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सीवरेज के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट सरकार को भेजा था। जिसे 13 मार्च को मंजूरी मिलने तथा पैसे जारी होने की उम्मीद है।

नालियों में गिर रहा सीवरेज का पानी।
खबरें और भी हैं...