पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ropar News Sml Isuzu Presented Ambulance To Staff For The Convenience Of People In Civil Hospital

सिविल अस्पताल में लोगों की सुविधा के लिए एसएमएल इसुजु ने स्टाफ को भेंट की एंबुलेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएमएल इसुजु की अोर से सेहत संभाल प्रोजेक्ट (सीएसआर) के तहत सिविल अस्पताल रोपड़ को नई एयर कंडीशनर एंबुलेंस भेंट की गई। जिसे जिला एसएएस नगर मोहाली के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कंवरबीर सिंह सिद्धू, एसएमएल इसुजु इंडिया के सीईओ एंड एमडी योगो हाशी मोटो और सीएमओ रोपड़ डॉ. एचएन शर्मा ने गोपाल बांसल सीएफओ एसएमएल इसुजु की उपस्थिती में झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवरबीर सिंह ने कहा कि निश्चित रूप में नई एंबुलेंस से जिला अस्पताल रोपड़ में सेहत सेवाओं में सुधार होगा। सीएमओ डॉ. एचएन शर्मा ने कहा कि सेहत विभाग लोगों को बढ़िया सेहत सुविधा मुहैया करवाने के लिए वचन बध है। इस मौके एसएमओल इसुजु द्वारा सिविल अस्पताल रोपड़ के लिए 12 चैनल ईसीजी मशीनें, मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए फाइव पैरा मॉनिटर व 2 व्हील चेयर भी भेंट की। इस मौके सिविल सर्जन रोपड़ कैंपस में पर्यावरण को हरा भरा बनाने के मंतव्य से पौधे भी लगाए। इस दौरान जच्चा बच्चा वार्ड में नई बनी माताओं को कंबल भी वितरित किए गए। इस मौके एसएमओ सिविल अस्पताल रोपड़ डॉ. पवन, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. रेनू भाटिया, विवेक चानणा, सुखराओ सिंह, डॉ. जगदीश गिल, डीपीएम डोली सिंगला, बीसीसी कोआर्डिनेटर सुखजीत कंबोज, हरजिंदर सिंह, यशपाल, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, खुशहाल सिंह, मेजर सिंह, महिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, एसएमएल इसुजु व स्टाफ मेंबर उपस्थित थे।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कंवरबीर सिंह सिद्दू, एमडी योगो हाशी मोटो व अन्य।
खबरें और भी हैं...