पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Special Checking Is Being Done On Every Vehicle39s Block

हर वाहन की नाके पर हो रही विशेष चैकिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होला महल्ले के पवित्र अवसर पर आनंदपुर साहिब आने वाली संगत की सेहत सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए आनंदपुर साहिब आने वाले हर वाहन की नाकों पर विशेष चैकिंग होगी। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी ने दी। उन्होंने बताया कि इन नाकों का उद्देश्य संगत को पूर्ण सेहत सुविधाएं मुहैया करवाना है। उन्होंने बताया कि नाके पर सिर्फ वाहन का नाम और संगत कहां से आई है, ही नोट किया जाएगा। इसके अलावा नाके पर मौजूद मेडिकल टीम की तरफ से यदि किसी को खांसी या जुकाम है, की सेहत जांच को निश्चित किया जाएगा। जो श्रद्धालू एक फरवरी के बाद विदेश से आए हैं, उन की विशेष तौर पर सेहत जांच की जाएगी। यदि सेहत जांच दौरान किसी व्यक्ति में किसी तरह के विशेष लक्षण डाले गए तो उसे वापस घर लौटने के लिए कहा जाएगा या अलग रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...