पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News St Soldier School39s Boeing Team Secured First Position At State Level

सेंट सोल्जर स्कूल की बोइंग टीम ने राज्य स्तर पर पहला स्थान किया हासिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडिया इनोवेट विल्स टू फ्लाई प्रतियोगिता, जिसका आयोजन हांडा कंपनी द्वारा किया गया था, में नया नंगल के सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। स्कूल के डायरेक्टर वाईपी कौशल, मैनेजर वीके सैनी तथा स्कूल प्रिंसिपल निर्मल वासुदेवा ने बताया कि राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता को श्री आनंदपुर साहिब में स्थित दशमेश एकेडमी में आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में स्कूल की बोइंग टीम के छात्रों के द्वारा बनाए गए स्टायरोफोम के ग्लाइडर्स को टीम मेंबर के सामने लॉन्चर्स के द्वारा अधिकतम दूरी तक फेंकना था। इसे सेंट सोल्जर स्कूल के टीम ने अधिकतम दूरी तक फैंक कर अपना स्थान राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पक्का किया। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल की टीम में कक्षा पांचवीं के हरीशरण कालिया टीम लीडर के रूप में, खुशी एवं मीनाक्षी शर्मा कक्षा चौथी शामिल थे। यह टीम अप्रैल 2020 में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह उनके स्कूल के लिए गर्व की बात है कि बच्चों ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

विजेता टीम को सम्मानित करता स्कूल स्टाफ। -भास्कर
खबरें और भी हैं...