- Hindi News
- National
- Aanandpur Sahib News Takht Shri Kesgarh Sahib Shree Akhand Text Enjoyment Decorated Mahalla
तख्त श्री केसगढ़ साहिब में डाले श्री अखंड पाठ के डाले भोग, सजाया महल्ला
आनंदपुर साहिब|राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला संपन्न हो गया। वहीं तख्त श्री केसगढ़ साहिब में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में समागम में इस मौके पर निहंग जत्थेबंदियों द्वारा शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल की अगुवाई में महल्ला सजाया गया। गुरु की लाडली खालसाई फौज निहंग सिंह दल पंथों ने शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल पांचवां तख्त के मुखी सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी की अगुवाई में एतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा शहीदी बाग से पुरातन रिवायती के साथ महल्ला सजाया। इससे पहले अखंड पाठों के भोग डाले गए। उपरांत गुरबाणी के मनोहर कीर्तन हुए। कथा व ढाडी कविशरी जत्थों ने सिख इतिहास व होले महल्ला की महिमा बारे जानकारी दी। वहीं, धार्मिक शख्सियतों का सम्मान किया गया। उपरांत गुरु के बाग में महल्ला की आरंभता हुई। इसमें जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी के साथ बाबा निहाल सिंह मुखी मिसल शहीदा तरना दल हरीया वेला, जत्थेदार बाबा गज्जण सिंह मुखी तरना दल बाबा बकाला, जत्थेदार बाबा अवतार सिंह मुखी तरना दल संपरदा बाबा बिधि चंद, बाबा गुरदेव सिंह तरना दल शहीदी बाग, बाबा मान सिंह मड़िया वाले, बाबा मेजर सिंह दशमेश तरना दल, मालवा तरना दल के जत्थे बाबा नाहर सिंह, जत्थे बाबा बलदेव सिंह, बाबा वसण सिंह, बाबा जोगा सिंह, तरसेम सिंह शामिल थे।