- Hindi News
- National
- Morinda News The Bridge Constructed In 9 Months Was Not Completed Even In 3 Years The Villagers Staged A Sit In
9 माह में बनने वाला पुल 3 साल में भी नहीं हुआ पूरा, ग्रामीणों ने दिया धरना
कस्बा बेला में रोपड़ को चमकौर साहिब व माछीवाड़ा से जोड़ने वाला पुल का निर्माण कार्य 3 साल से रुका होने से आम आदमी पार्टी द्वारा चमकौर साहिब हलके के इंचार्ज डॉ. चरनजीत सिंह की अगुवाई में धरना दिया गया। इस मौके पार्टी के नुमाइंदों व शहर के लोगों ने हलका विधायक व कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द पुल का काम मुकम्मल करवाने की अपील की। इस मौके जिला उपाध्यक्ष मास्टर हरदयाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोरिंडा जतिंदर सिंह बेला, ब्लॉक अध्यक्ष चमकौर साहिब हरिंदर सिंह माजरी, गुरचरन सिंह माणेमाजरा, सिकंदर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह माहल, किसान विंग के जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ढंगराली, रमन बांसल, निर्मलप्रीत सिंह मेहरवान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने सरकार बनने से पहले क्षेत्र के लोगों के साथ विकास के बड़े बड़े वादे किए थे लेकिन सरकार बनने के बाद वह अपने वादों को भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा उक्त पुल का जल्द काम शुरू न करवाया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।