पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Thief Took 6500 Rupees Along With Jewelry Theft In The House Of A Teacher Couple In Narindara Colony

नरिंदरा काॅलोनी में अध्यापक दंपती के घर चोरी, गहनों सहित 6500 रुपए ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोपड़|नरिंदरा कॉलोनी में चोरों ने दिन-दिहाड़े घर के ताले तोड़ कर सोने के गहनों समेत 6500 रुपए की नकदी उड़ा ली। सुखजीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी नरिंदरा कॉलोनी ने बताया कि वह अौर उसकी प|ी अध्यापक हैं और नरिंदरा कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। रोजाना की तरह वह स्कूल चले गए थे। मकान मालिकों ने दोपहर 12 बजे उन्हें सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है जिस पर वह तुरंत घर पहुंचे। घर में देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सेफ में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर दो सोने की अंगूठियां और 6500 रुपए के करीब चुराकर ले गए। घर पहुंचने पर पता चला कि मकान मालिक की बेटी सिर्फ 15 मिनट के लिए घर से बाहर गई थी और जब वह घर में पहुंची तो गेट खुला हुआ था। मालिक मकान के घर के दरवाजे भी खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ था लेकिन चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा ।
खबरें और भी हैं...