पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Vehicle Collided With Elderly Person Who Went To Get Goods For Anchor Died

लंगर के लिए सामान लेने गए बुजुर्ग को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आनंदपुर साहिब|राष्ट्रीय त्यौहार होला मोहल्ला के दौरान गुरु का लाहौर गुरुद्वारा जाने वाली सड़क पर एक 70 वर्षीय व्यक्ति राम किशन पुत्र विशनदास वासी वीकापुर की मौत का समाचार है। मृतक के भाई सुखदेव ने बताया कि सोहेला घोड़ा साहिब के पास चाय-पकौड़ाें का लंगर लगाया था। मेरा भाई राम किशन वहीं काम कर रहा था। सुबह वह एक्टिवा पर पकौड़ों के लिए पनीर लेने के लिए नीचे मार्केट में गया। वहां से पनीर लेकर दुकान से 8.30 बजे सुबह गया तथा 8.40 पर नहर के पास कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मौके पर मेले की ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रवि कुमार ने शव को एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें और भी हैं...