- Hindi News
- National
- Ropar News What Spread Of Fear Of Korena Virus Rs 30 Sanitizer Shopkeepers Are Selling For 100 Rupees
कोराेना वायरस का डर क्या फैला, 30 रुपए का सेनिटाइजर दुकानदार 100 रुपए में बेच रहे
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को संकट में खड़ा कर दिया है। इस वायरस से बचने के लिए सेनिटाइजर तथा मास्क की मांग काफी बढ़ गई है। आलम यह है कि इस वायरस के डर का लाभ उठाते कुछ दुकानदार जिस सेनिटाइजर की कीमत 30 रुपए है उसे तीन गुना से भी अधिक दाम 100 रुपए में बेचा जा रहा है। स्थानीय निवासी वरिंदर शर्मा, वरिंदर शर्मा और गुरमेल सिंह, जीवन शर्मा ने बताया कि उक्त वायरस से बचाव के लिए जब वो अड्डा मार्किट में स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान से इस हैंड सेनिटाइजर को खरीदने के लिए गया तो उसने देखा कि उक्त सेनिटाइजर की कीमत को किसी पदार्थ से मिटा दिया गया था। वरिंदर ने बताया कि उक्त दुकानदार के पास शो केस में जितने ही सेनिटाइजर पड़े थे उन सभी के बाजार मूल्य मिटाया गया था। अगर बात करें तो श्री अानंदपुर साहिब में शुरू हुए पर्व होला महल्ला की जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं वहीं कुछ समाजसेवियों द्वारा इस पर्व में लोगों को निशुल्क मास्क तथा सेनिटाइजर बांटे जा रहे हैं। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुदर्शन चौधरी ने कहा कि जिस भी दुकानदार द्वारा ऐसा किया जा रहा है वह गलत है। उन्होंने कहा कि इस वायरस को लेकर इस एसोसिएशन रोपड़ द्वारा लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है जिसके तहत को लोगों को इस के बारे में पूरी जानकारी देकर इसके बारे में सचेत कर रहे हैं ।