पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नूरपुरबेदी|गांव लालपुरा में देर रात बस अड्‌डा बैंसा में मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक की मौत हो गई। मृतक 3 बहनों का इकलौता भाई था। रात समय जब रवि कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी लालपुरा मोटरसाइकिल पर बस अड्‌डा बैंस की तरफ घर जा रहा था तो एक अन्य मोटरसाइकिल सवार जैपाल निवासी भट्‌टों के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में रवि कुमार का सिर डिवाइडर से टकरा गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रोपड़ ले जाया गया लेकिन जख्मों की ताव न सहते उसने दम तोड़ दिया। थाना मुखी नूरपुरबेदी जतिन कपूर ने बताया कि दूसरे मोटरसाइकिल चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...