पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aanandpur Sahib News Youth Lost His Leg In An Accident Case On Bus Driver

हादसे में युवक ने गंवाई टांग, बस चालक पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नंगल|देर रात नंगल-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एमपी कोठी क्षेत्र के पास हादसे में नौजवान घायल हो गया। युवक को पहले बीबीएमबी अस्पताल दाखिल करवाया गया बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। एएसआई ने बताया कि बलबीर सिंह निवासी गांव मडिआनी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी नंगल मोटरसाइकिल पर नंगल आ रहा था। एमपी कोठी क्षेत्र के पास एक निजी बस ने फेट मार दी। हादसे में बलबीर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों को बलबीर की एक टांग काटनी पड़ी।
खबरें और भी हैं...